फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: झुंझुनू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते महिला हेड कांस्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 02:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झुंझुनू

सार

झुंझुनू जिले में राजस्थान एसीबी ने बूहाना थाने की हेड कांस्टेबल संतोष को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पारिवारिक विवाद वाले केस से नाम हटाने और गिरफ्तारी रोकने के लिए संतोष ने 30,000 रुपये की मांग की थी।
Register For Event
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को झुंझुनू जिले में एक महिला हेड कांस्टेबल को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल संतोष बूहाना थाने में तैनात थी। एसीबी के अनुसार, संतोष को एक शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके, उसके भाई और उसके चाचा से जुड़े पारिवारिक विवाद का मामला बूहाना थाने में दर्ज है और उसकी जांच आरोपी हेड कांस्टेबल कर रही थी।
विज्ञापन


एसीबी के बयान के मुताबिक, संतोष ने शिकायतकर्ता और उसके भाई का नाम मामले से हटाने तथा उसके भाई की गिरफ्तारी न होने देने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

ये भी पढ़ें: मौत का ड्रामा पड़ा महंगा, फांसी की रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार; ATS की सूचना पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पुलिस अधिकारी पहले ही शिकायतकर्ता से दो अलग-अलग अवसरों पर 3,000 रुपये और 7,000 रुपये ले चुकी थी। इसके बाद एसीबी ने शनिवार को जाल बिछाया और हेड कांस्टेबल संतोष को शेष 20,000 रुपये लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें