फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: आहू नदी पुलिया पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत

Tue, 02 Jun 2026 10:58 AM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

आहू नदी पुलिया पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
 
Register For Event
विज्ञापन
घटना स्थल पर पलटी ट्रॉली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के समीप बायपास नेशनल हाईवे पर आहू नदी की पुलिया के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र से पत्थर भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपने गांव कलमंडी कला लौट रहे थे। इसी दौरान आहू नदी की पुलिया पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उपचार के दौरान कलमंडी कला निवासी बलराम गुर्जर (50) की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि चार से पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक बलराम गुर्जर के शव को झालावाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया गया। सदर थाना क्षेत्र से एएसआई राजेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। अस्पताल चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है तथा पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें