फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: JD, CDEO, DEO स्तर के अफसर बदले, नए पदस्थापन के साथ सौंपी नई जिम्मेदारियां

Wed, 12 Aug 2026 11:19 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान शिक्षा विभाग में JD, DD, CDEO और DEO स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अनुसूया को चूरू, संगीता मानवी को भरतपुर, अरुण कुमार को बीकानेर और प्रेमचंद अमेरा को अजमेर की जिम्मेदारी मिली है।
Register For Event
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने संयुक्त निदेशक (JD), उप निदेशक (DD), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) स्तर के अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। तबादलों के बाद कई जिलों में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

अनुसूया को चूरू, संगीता मानवी को भरतपुर

विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार अनुसूया को संयुक्त निदेशक चूरू के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं संगीता मानवी को संयुक्त निदेशक भरतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह अरुण कुमार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) बीकानेर और प्रेमचंद अमेरा को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर के पद पर लगाया गया है। वहीं महेंद्र कुमार शर्मा को निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर में पदस्थापित किया गया है।

कई जिलों में DEO स्तर पर भी बदलाव
तबादला सूची में जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के कई अधिकारियों के पदस्थापन में भी बदलाव किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में JD, DD और DEO स्तर के अधिकारियों की जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था, स्कूलों की मॉनिटरिंग, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और शिक्षकों से जुड़े प्रशासनिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में इन तबादलों का असर जिलों की शिक्षा प्रशासनिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।

यह भी पढें-  सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े पर पुलिस की नजर, राजस्थान में बनेगा स्पेशल सेल; नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त

नए अधिकारियों के जिम्मे होगी विभागीय योजनाओं की मॉनिटरिंग
नए पदस्थापित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन, विद्यालयों की निगरानी और विभागीय कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। विभाग ने अधिकारियों को आदेशों के अनुसार नई जगह कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों और उनके नए पदस्थापन की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें