फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में रेत का बवंडर: आंधी-बारिश से जनजीवन बेपटरी, 10 जिलों में रेड अलर्ट; 70km/h की रफ्तार से चली हवाएं

Sat, 30 May 2026 07:16 PM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में धूलभरी आंधी, बारिश और रेत के बवंडर देखने को मिले। दिन में अंधेरा छा गया और कई जगह बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Register For Event
विज्ञापन
राजस्थान में बदला मौसम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज धूलभरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर और अलवर समेत कई क्षेत्रों में रेत के बवंडर उठने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। 
विज्ञापन




दृश्यता कम हुई
तेज हवाओं और धूल के घने गुबार के कारण कई इलाकों में दिन के समय भी अंधेरे जैसे हालात बन गए। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी सूचना है।
विज्ञापन


सुबह से ही धूल भरी आंधी का असर
श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में सुबह से ही मौसम का असर देखने को मिला। इसके बाद धूलभरी आंधी का दायरा बीकानेर, चूरू, सीकर और नागौर तक फैल गया। सीकर जिले के फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में भी धूल का घना गुबार छाया रहा। राजधानी जयपुर में भी शाम के समय तेज आंधी के साथ बारिश हुई। शहर के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। उदयपुर सहित दक्षिणी राजस्थान के कई जिलों में शनिवार सुबह बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत महसूस की।

ये भी पढ़ें-  चूरू में तेज आंधी का तांडव: 70 की रफ्तार से चली हवाएं, रेत के कारण आसमान हुआ पीला; देखें वीडियो 
विज्ञापन


मौसम विभाग जारी किया रेड अलर्ट
इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, डीडवाना-कुचामन, नागौर, झुंझुनूं, जयपुर और फलोदी में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
वहीं, दौसा, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर और अन्य आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें