फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर से कोयम्बटूर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Mon, 01 Dec 2025 08:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
 
Register For Event
विज्ञापन
कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 06181, कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक (02 ट्रिप) कोयम्बटूर से प्रत्येक गुरुवार को 2.30 बजे रवाना होकर शनिवार को 13.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06182, जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (02 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक रविवार को 22.05 बजे रवाना होकर बुधवार को 8.30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: लिव इन पार्टनर की नाबालिग बेटी के साथ किया गलत काम, दुष्कर्मी की मूंछें और बाल काटकर निकाली परेड
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रेलसेवा मार्ग में तिरुप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेट्टे, काटपाडी रेणिगुंटा, कडपा, यर्रगुंटला,गुत्ती, डोन, कर्नूलु सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा जं., हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 7 थर्ड एसी, 4 थर्ड एसी इकोनामी, 7 द्वितीय शयनयान, 2 पावर कार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें