फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक मिलेगा मौका

Fri, 23 Oct 2026 04:30 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में छात्रवृत्ति योजनाओं के विद्यार्थियों को राहत देते हुए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर तीस नवंबर कर दी गई है। यह छूट शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 के विद्यार्थियों के लिए लागू होगी।

Register For Event
विज्ञापन
छात्रवृत्ति। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी है।

विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार ने बताया कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

पहले शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 और सत्र 2025-26 के लिए 15 अक्टूबर 2026 तय थी। विभाग ने अब दोनों सत्रों के लिए तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी है। इससे विद्यार्थियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान में हादसा: खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे आगरा के चार श्रद्धालुओं की मौत, टायर फटने से खाई में गिरी कार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें