फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: वोटिंग को लेकर कई जगह विवाद, जयपुर में बूथ पर हंगामा तो बाड़मेर में मारपीट

Fri, 11 Sep 2026 10:05 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दौरान कई जगह विवाद हुए। जयपुर में बूथ पर हंगामा, बाड़मेर में मारपीट और चिड़ावा में निर्दलीय प्रत्याशी पर हमले का आरोप लगा।

Register For Event
विज्ञापन
जयपुर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान के दौरान कई जगह वोटिंग को लेकर विवाद सामने आए। जयपुर में मतदान केंद्र के अंदर प्रत्याशी की मौजूदगी पर आपत्ति को लेकर हंगामा हुआ, जबकि बाड़मेर में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के रिश्तेदारों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। झुंझुनूं के चिड़ावा में निर्दलीय प्रत्याशी ने खुद पर हमले का आरोप लगाया है।

जयपुर में बूथ के अंदर कांग्रेस प्रत्याशी की मौजूदगी पर विवाद

जयपुर के वार्ड नंबर-114 में धाभाई जी का खुर्रा स्थित कसेरियों की धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होते ही विवाद हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान केंद्र के अंदर कांग्रेस प्रत्याशी के मौजूद होने पर आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

बाड़मेर में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के रिश्तेदार भिड़े

बाड़मेर के धोरीमन्ना नगरपालिका के वार्ड नंबर-5 में वोट मांगने को लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार को कांग्रेस प्रत्याशी की रिश्तेदार महिला ने थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए घर-घर जाकर वोट की अपील कर रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ और मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रतिष्ठित चेहरों की साख दांव पर, नतीजों से तय होगी अगली रणनीति

चिड़ावा में निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया हमले का आरोप

झुंझुनूं के चिड़ावा में मतदान से ठीक पहले वार्ड नंबर-28 के निर्दलीय प्रत्याशी अशोक शर्मा पर कथित हमले का मामला सामने आया। अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह कार्यालय जाते समय कोर्ट रोड के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी।

इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। अशोक शर्मा के मुताबिक, इनमें से एक युवक ने चेहरा ढक रखा था। घटना के बाद परिजन और समर्थक उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिड़ावा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें