फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले दो हफ्ते भीषण गर्मी; 24 मई से तीव्र हीटवेव की चेतावनी

Fri, 22 May 2026 07:05 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले दो सप्ताह भीषण गर्मी और लू का असर रहने की संभावना है। IMD ने 24 से 27 मई के बीच तीव्र हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि बारिश सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

Register For Event
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Weather: राजस्थान में आने वाले दो सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए जारी विस्तारित मौसम पूर्वानुमान में चेतावनी दी है कि अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। इसके साथ ही सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई गई है।

जयपुर मौसम केंद्र की ओर से 22 मई से 4 जून तक जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि 22 और 23 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी, आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दोनों सप्ताह में प्रदेशभर में वर्षा गतिविधियां सामान्य से कम रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आंदोलनों की राजनीति में घिरी सरकार; सड़क पर अन्नदाता, छात्र और विपक्ष, अब पानी और किसान बनेंगे बड़ा मुद्दा

विभाग ने अधिकांश जिलों में लगातार हीटवेव चलने की चेतावनी भी जारी की है। 24 से 27 मई के बीच कुछ स्थानों पर गंभीर लू (सीवियर हीटवेव) की स्थिति बन सकती है। पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है, जबकि दूसरे सप्ताह में यह 1 से 3 डिग्री ऊपर रह सकता है।

रात के तापमान में भी खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15 से 21 मई के बीच राजस्थान में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में राज्य में केवल 0.3 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य औसत 2.7 मिमी माना जाता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और पंजाब क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण का असर बना हुआ है, लेकिन राजस्थान में इसका प्रभाव सीमित रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें