फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी को कार्डिएक अरेस्ट, SMS के ICU में, हालत गंभीर

Wed, 29 Oct 2025 04:45 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी को कार्डियक अरेस्ट के बाद जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वे वेंटिलेटर पर हैं और हालत गंभीर है। चिकित्सा मंत्री खींवसर और PCC चीफ डोटासरा ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Register For Event
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी को मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में भर्ती कराया गया। घर पर अचानक बेहोश होने के बाद परिजन उन्हें इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद CPR देकर रिवाइव किया गया। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके इलाज में जुटी है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ शामिल हैं।

सूचना मिलने पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर एसएमएस अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य अपडेट लिया। इसके अलावा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी अस्पताल पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मुलाकात कर इंद्रा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि इंद्रा देवी रिटायर्ड शिक्षिका हैं और इससे पहले भी जुलाई 2024 में अस्थमा की शिकायत पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती रह चुकी हैं। उस समय भी उन्हें कुछ समय के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें