फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: IRCTC की नई वेबसाइट तैयार, MNIT छात्रों के सुझावों से बदला पोर्टल; यूजर्स फीडबैक के बाद फाइनल लॉन्च

Thu, 16 Jul 2026 06:28 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भारतीय रेलवे ने IRCTC का नया बीटा पोर्टल लॉन्च किया है। नई वेबसाइट में टिकट बुकिंग आसान, तेज और यूजर फ्रेंडली होगी। यूजर्स के फीडबैक के बाद अंतिम संस्करण जारी किया जाएगा।
Register For Event
विज्ञापन
irctc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IRCTC New Website: भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग को पहले से अधिक तेज, आसान और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए IRCTC ने बुधवार रात 9 बजे अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया। अब यात्री मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध बीटा लिंक के जरिए नए पोर्टल का इस्तेमाल कर सकेंगे और उसके डिजाइन व फीचर्स पर अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।

इस नए पोर्टल का सबसे खास पहलू यह है कि इसे तैयार करने में जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) के छात्रों के सुझावों को शामिल किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर दौरे के दौरान छात्रों से बातचीत में वेबसाइट को आधुनिक बनाने का भरोसा दिया था, जिसके बाद डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस में व्यापक बदलाव किए गए।

बुकिंग होगी आसान, कम होंगे स्टेप्स

नई वेबसाइट में टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल बनाया गया है। अब यात्रियों को बार-बार कैप्चा भरने या अलग-अलग क्लास में सीट उपलब्धता देखने के लिए बार-बार विकल्प बदलने की जरूरत नहीं होगी। वेबसाइट का इंटरफेस अधिक सहज बनाया गया है, जिससे कम समय में टिकट बुक की जा सकेगी।

यूजर्स के सुझावों से होगा अंतिम सुधार

IRCTC ने फिलहाल वेबसाइट का बीटा वर्जन जारी किया है, ताकि यात्री इसके डिजाइन, स्पीड और फीचर्स का इस्तेमाल कर अपनी राय दे सकें। यूजर्स के सुझावों के आधार पर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे, जिसके बाद वेबसाइट का पूर्ण संस्करण लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढें- 'राजनीति में प्रतिशोध की भावना बढ़ रही, संवाद का स्तर गिरा रहा है': अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोलीं वसुंधरा

रिजर्वेशन सिस्टम भी हो रहा अपग्रेड

वेबसाइट के साथ रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को भी अपग्रेड कर रहा है। यह वही सिस्टम है, जो IRCTC समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग का संचालन करता है। खास बात यह है कि अपग्रेड का काम मौजूदा सेवा को बाधित किए बिना किया गया है। नया सिस्टम तैयार होने के बाद अगले कुछ सप्ताह में अपग्रेडेड पोर्टल आधिकारिक रूप से लॉन्च होगा।

रोजाना 14.5 लाख टिकटों की बुकिंग

IRCTC की वेबसाइट वर्ष 2002 में शुरू हुई थी और वर्तमान में इस प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन औसतन 14.5 लाख टिकट बुक किए जाते हैं। बढ़ती मांग और त्योहारों के दौरान भारी ट्रैफिक को देखते हुए वेबसाइट और रिजर्वेशन सिस्टम को आधुनिक बनाया जा रहा है।

पुरानी शिकायतों का समाधान

अब तक यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार कैप्चा भरने, लंबी प्रक्रिया, हर बार यात्री विवरण दर्ज करने और पीक समय में वेबसाइट धीमी होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। नए पोर्टल में इन कमियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि टिकट बुकिंग पहले से अधिक तेज, सरल और भरोसेमंद हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें