फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET पेपर लीक मामला: कांग्रेस का जयपुर में हल्लाबोल, पुलिस से झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों पर चली वाटर कैनन

Thu, 21 May 2026 12:01 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग उठाई। पढ़ें पूरी खबर
Register For Event
विज्ञापन
जयपुर में NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को कांग्रेस ने बीजेपी मुख्यालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए शहीद स्मारक के रास्ते बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन के चलते पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन


 

बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में कई जगह बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बीजेपी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

“नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में” के लगे नारे

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में” जैसे नारे लगाए, जिससे माहौल और गरमा गया।

ये भी पढ़ें- Jaipur News: NEET-2025 पर उठे सवाल, डोटासरा बोले- भाजपा विधायक के भतीजे का चयन भी संदेह के घेरे में

डोटासरा ने NTA भंग करने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर गंभीर सवाल उठाए।  राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “ये लोग बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान नीट पेपर लीक के किंगपिन हैं। इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड धर्मेंद्र प्रधान ही हैं। पैसे कमाए जा रहे हैं और सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है। राहुल गांधी ने 2024 में ही कहा था कि नीट के पेपर लीक हो रहे हैं, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए और चर्चा होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया। ये लोग हमें भाषण दिया करते थे, लेकिन खुद ही बेईमान और भ्रष्ट निकले।” नीट पेपर लीक के विरोध में PCC के प्रदर्शन के दौरान शाहपुरा विधायक मनीष यादव को गिरफ्तार किया गया।

बुधवार को भी पूरे राजस्थान में हुए थे प्रदर्शन

इससे पहले बुधवार को भी कांग्रेस ने पूरे राजस्थान में NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किए थे। कई जिलों में धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

अशोक गहलोत और डोटासरा ने जांच पर उठाए सवाल

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक मामले की जांच पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ता भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च कर रहे हैं। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया, ताकि किसी भी तरह के टकराव की स्थिति न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें