फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ACB Rajasthan News: घूसखोर डॉक्टर के लॉकर में सोने के बिस्किट, बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपए

Tue, 14 Oct 2025 07:37 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ACB ने डॉ. मनीष अग्रवाल के बैंक लॉकर से 800 ग्राम सोना बरामद किया। पहले ही करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। रिश्वत केस में पकड़े गए डॉ. अग्रवाल के नजदीकी डॉक्टर भी अब ACB के रडार पर हैं।

Register For Event
विज्ञापन
SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD डॉ. मनीष अग्रवाल 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस के न्यूरोसर्जरी हेड डॉ. मनीष अग्रवाल ने घूस से अकूत पैसा इकट्ठा किया है। अग्रवाल की ACB जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

 ट्रैप कार्रवाई के बाद ACB ने उनके बैंक लॉकर की तलाशी ली, जिसमें सोने के बिस्किट मिले हैं। इनका वजन करीब 800 ग्राम बताया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है।इससे पहले ACB को उनके आवास से करोड़ों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले थे। अब जांच एजेंसी डॉ. अग्रवाल के नजदीकी डॉक्टरों पर भी नजर बनाए हुए है। उनके मोबाइल फोन और टेंडर दस्तावेजों से मिले इनपुट के आधार पर अन्य चिकित्सकों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

यह भी पढें-  Rajasthan News: सेना भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी 27 साल बाद हुआ गिरफ्तार, जोधपुर पुलिस ने गुरुग्राम से दबोचा

एसीबी ने अग्रवाल की अलमारी से दस्तावेज जब्त किए थे, जिनकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एसीबी ने ब्रेन कॉइल सप्लाई से संबंधित एक फर्म के 12.50 लाख रुपए के बिलों के भुगतान के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए डॉ. मनीष अग्रवाल को रंगे हाथ पकड़ा था। एसीबी को आशंका है कि डॉ. अग्रवाल के और भी बैंक लॉकर हो सकते हैं। घर की तलाशी के दौरान एक लॉकर की जानकारी मिली थी, अब एसीबी विभिन्न बैंकों से यह जानकारी मांगेगी कि डॉ. मनीष अग्रवाल या उनके परिजन के नाम से अन्य लॉकर हैं या नहीं। डॉ. अग्रवाल लंबे समय से जांच एजेंसियों की राडार पर थे। इन्हें लेकर कई बार शिकायतें भी की गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें