फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather News:राजस्थान में बढ़ी गर्मी, कई शहरों में पारा 30 पार; 17 फरवरी से बदलेगा मौसम

Mon, 16 Feb 2026 08:29 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather News:राजस्थान में गर्मी ने जल्दी दस्तक दी है और कई शहरों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, बाड़मेर में 35.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक तेज धूप रहेगी, जबकि 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ जिलों में बादल, हवाएं और हल्की बारिश संभव है।

Register For Event
विज्ञापन
मौसम का फोटो। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Weather News:राजस्थान में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और फलोदी समेत कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक गर्मी बाड़मेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के आसार हैं। हालांकि 17 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसका असर जयपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में दिखाई देगा।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश शहरों में तेज धूप रही। जैसलमेर में 33.8, जोधपुर में 33.1, बीकानेर में 32.8, जालौर में 32.6, दौसा में 31.3, नागौर में 31.2 और अजमेर में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं जयपुर, पिलानी, उदयपुर, श्रीगंगानगर, पाली और करौली में भी पारा 30 से 31 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं सुबह-शाम की सर्दी अब लगभग खत्म हो चुकी है और न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें- राजस्थान:  सवाई मानसिंह अस्पताल में फिर आग, मेडिकल इमरजेंसी के पास इलेक्ट्रिकल पैनल से उठी चिंगारी से बढ़ा खौफ

क्या कहना है मौसम विभाग का 
मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 17 फरवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से चूरू, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर समेत कई इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान बीते 24 घंटों में -
प्रदेश के प्रमुख शहरों में 15 फरवरी को दर्ज तापमान के अनुसार अजमेर में अधिकतम 31 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अलवर में 28.8 और 7.6, जयपुर में 30.9 और 14.6 तथा पिलानी में 30.6 और 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में अधिकतम 29 और न्यूनतम 9.5, कोटा में 31.3 और 12.4, चित्तौड़गढ़ में 32.6 और 12.4 तथा उदयपुर में 30.2 और 13 डिग्री रहा। बाड़मेर में सर्वाधिक 35.8 और न्यूनतम 15.2, जैसलमेर में 33.8 और 14.8, जोधपुर में 33.1 और 12.5 तथा बीकानेर में 32.8 और 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में 31.5 और 11, श्रीगंगानगर में 30.4 और 12.4, नागौर में 31.2 और 9.1, बारां में 29.5 और 10.4, जालोर में 32.6 और 9.7 तथा सिरोही में 28.6 और 9.2 डिग्री रहा। फतेहपुर में 30 और 7, करौली में 30.4 और 8.4, दौसा में 31.3 और 9.4, प्रतापगढ़ में 29.6 और 16.9, झुंझुनूं में 29.9 और 11.5 तथा पाली में 30.1 और 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें