फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जयपुर में कचौरी खाते रह गया व्यापारी का कर्मचारी, 20 लाख रुपये पार

Tue, 27 Oct 2026 07:21 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के कर्मचारी से 20 लाख रुपये से भरा बैग चुरा लिया। कर्मचारी दुकानों से नकदी कलेक्शन करने के बाद कचौरी खाने के लिए रुका था। बदमाश हेलमेट पहनकर आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
Register For Event
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी के कर्मचारी से 20 लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। पीड़ित कर्मचारी जब सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर कचौरी खा रहा था, तभी बदमाशों ने वाहन के पायदान पर रखा रुपयों का बैग उठाया और फरार हो गए।
विज्ञापन


कचौरी खाते समय हुई वारदात
मूल रूप से सिरोही के रहने वाले पचास वर्षीय चंपालाल जयपुर में चांदपोल के टिक्की वालों के रास्ते में रहते हैं। वह एक कपड़ा व्यापारी के यहां दुकानों से नकदी एकत्र करने का काम करते हैं। घटना वाले दिन चंपालाल माणक चौक से लेकर नाहरगढ़ इलाके तक व्यापारियों से कलेक्शन करके आए थे। कलेक्शन के बाद वह कचौरी खाने के लिए रुके और नकदी से भरा बैग अपनी स्कूटी के आगे रख दिया। इसी दौरान घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने मौका मिलते ही बैग उठा लिया।

हेलमेट पहनकर आए थे बदमाश
पीड़ित चंपालाल और शोर सुनकर आए स्थानीय निवासियों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेजी से भाग निकले। सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नाहरगढ़ थानाधिकारी भंवर सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले से रेकी कर रखी थी। बदमाशों ने वारदात के समय हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस कर रही सीसीटीवी की जांच
पीड़ित की शिकायत पर नाहरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके में तुरंत नाकाबंदी करवाई और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें