जयपुर साहित्य समारोह आज से शुरू हो रहा है। दुनिया भर के मशहूर साहित्यकार इस समारोह में जमा होंगे। वैसे ये समारोह हर बार विवादों के कारण ज्यादा चर्चा में रहता है।
विज्ञापन
पांच दिन तक ये समारोह चलेगा जिसमें 240 से ज्यादा साहित्यकार जमा होंगे। देश भर से खाने पीने और म्यूजिक के शौकीन यहां जमा होंगे।
समारोह के पांचों दिन डिबेट और डिस्कशन के नाम रहेंगे। फिक्शन से बायोग्राफी तक और हिस्ट्री से म्यूज़िक तक पर साहित्य यहां होगा और हर उम्र के लोगों को यहां मजा आएगा।
ये साहित्य समारोह 17 तारीख से 21 तारीख तक चलेगा। इस समारोह में कई नामी संगीतज्ञ में शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि जयरपक साहित्य समारोह को दुनिया का सबसे बड़ा साहित्य समारोह माना जाता है।