फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दिल्ली में भारी जाम से कोटा मंडल की 7 ट्रेनें निरस्त, दो री-शेड्यूल

Fri, 09 Oct 2026 10:59 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

दिल्ली में भारी यातायात जाम का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा है। इसके चलते कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, जबकि दो ट्रेनें पांच घंटे देरी से चलेंगी। इंदौर, मुंबई, उदयपुर, कोटा और दिल्ली के यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट जांचने की सलाह दी गई है।
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास 10 अक्तूबर को सड़क पर भारी यातायात जाम लगने से रेल संचालन प्रभावित हुआ है। दिल्ली में यातायात जाम के कारण पश्चिम मध्य रेलवे ने कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों को निरस्त किया है। इसके साथ ही रेलवे ने दो प्रमुख ट्रेनों को निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से चलाने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन के अनुसार, इन प्रभावित ट्रेनों में इंदौर, मुंबई, उदयपुर, कोटा और दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पूर्व ट्रेन की वर्तमान स्थिति जांचने की अपील की है।
विज्ञापन


सात ट्रेनों को किया निरस्त
यातायात जाम की वजह से रेलवे ने सात ट्रेनों का परिचालन निरस्त किया है। इनमें 9 अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 20155 डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल और ट्रेन संख्या 12415 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे ने 9 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12247 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को भी निरस्त किया है, जो 10 अक्तूबर को कोटा पहुंचती है।
इसके अतिरिक्त 9 अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस निरस्त रही, जो 10 अक्तूबर को कोटा आती है। रैक उपलब्ध न होने के कारण रेलवे ने 10 अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस को भी निरस्त किया है, जो 11 अक्तूबर को कोटा आती है। इसके अलावा रेलवे ने 10 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को भी निरस्त किया है।
विज्ञापन


दो ट्रेनें पांच घंटे री-शेड्यूल
सड़क पर जाम के असर के चलते रेलवे ने दो ट्रेनों को री-शेड्यूल किया है। ट्रेन संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस 9 अक्तूबर को अपने निर्धारित समय शाम 5 बजे के बजाय पांच घंटे देरी से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी अपने तय समय शाम 5:10 बजे के बजाय पांच घंटे देरी से चलेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेल परिचालन प्रभावित होने के कारण रेलवे ने यात्रियों को विशेष सलाह दी है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। इसके लिए यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) या फिर रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें