फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सीएम ने छोटा किया काफिला, मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारियों को वाहन कम करने के निर्देश

Wed, 13 May 2026 08:19 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने और ईंधन बचत के लिए छोटे काफिलों का उपयोग करने को कहा गया है।

Register For Event
विज्ञापन
बुधवार को बाइस गोदाम से गुजरता सीएम का काफिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सरकारी खर्च और ईंधन की बचत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी काफिलों में मितव्ययता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सरकारी कार्यक्रमों और दौरों के दौरान काफिलों में कम से कम वाहनों का इस्तेमाल किया जाए।

विज्ञापन

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बचत पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनावश्यक वाहन प्रयोग नहीं करने की अपील की है। मुख्यमंत्री का मानना है कि सीमित संसाधनों के बेहतर उपयोग और फिजूलखर्ची रोकने के लिए यह कदम जरूरी है।
यह भी पढें- Rajsamand News: भीषण गर्मी में जंगल छोड़ आबादी क्षेत्र की ओर पहुंचे तीन पैंथर, इलाके में फैली दहशत

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रशासनिक स्तर पर भी ईंधन बचत और सादगी को प्राथमिकता दी जाए, ताकि सरकारी कार्यप्रणाली में मितव्ययता का संदेश जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें