फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: मोहन भागवत से मुलाकात के बाद आचार्य पुलकसागर का दावा- यूजीसी के प्रस्तावित नियम कानून नहीं बनेंगे

Wed, 16 Sep 2026 09:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

आचार्य पुलकसागर महाराज ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के बाद दावा किया कि यूजीसी के प्रस्तावित नियम अभी केवल मसौदा हैं। उनके मुताबिक, मोहन भागवत ने कहा कि ये नियम कानून नहीं बनेंगे।

Register For Event
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से आचार्य पुलकसागर महाराज ने मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान आचार्य पुलकसागर महाराज ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नियमों को लेकर चल रही खींचतान के बीच उनसे अहम बात हुई। आचार्य पुलकसागर महाराज ने मोहन भागवत से मुलाकात के बाद दावा किया कि संघ प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि यूजीसी के ये नियम अभी केवल प्रस्ताव हैं। इन्हें न तो कानून बनाया गया है और न ही आगे कानून बनाया जाएगा। आचार्य पुलकसागर महाराज ने ये बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत से उनकी करीब 40 मिनट तक मुलाकात हुई। इस दौरान सामाजिक समरसता, जातिवाद और देश के वर्तमान हालात समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: कुर्सी किसकी; मेयर-सभापति के नामांकन में BJP-कांग्रेस के बीच कहां निर्दलीयों ने बदला गणित?

यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर हुई चर्चा
आचार्य पुलकसागर महाराज के मुताबिक, बातचीत के दौरान उन्होंने यूजीसी के प्रस्तावित नियमों का मुद्दा मोहन भागवत के सामने उठाया। इस पर संघ प्रमुख ने कहा कि अभी केवल नियमों का मसौदा सामने आया है और यह पास नहीं हुआ है। आचार्य पुलकसागर महाराज ने दावा किया कि मोहन भागवत ने उन्हें आश्वस्त किया कि यह कानून नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक समरसता और जातिगत विषमता पर मंथन
मुलाकात के दौरान समाज में व्याप्त जातिगत विषमता को समाप्त करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। दोनों के बीच देश की मौजूदा परिस्थितियों और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें