फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर चाकू से 86 वारः पंजाब में बहन की लव मैरिज का खौफनाक बदला, भाइयों ने युवक को दी दर्दनाक मौत

Sun, 30 Aug 2026 04:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब

सार

दोनों भाइयों ने युवक को जमीन पर गिरा दिया और करीब चार मिनट तक चेहरे पर चाकूओं से वार करते रहे। इस हमले में युवक की आंखें तक बाहर आ गईं। 
Register For Event
विज्ञापन
जगजीत सिंह, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नौरंगाबाद रहती युवती से प्रेम प्रसंग के चलते विवाह करवाना गांव कद्दगिल निवासी युवक जगजीत सिंह जग्गा को महंगा पड़ा। अपनी सास को बस अड्डे पर छोड़कर वापस लौट रहे जग्गा को उसके साले जसप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह ने घेरकर चाकूओं से बुरी तरह से उसका चेहरा नोच डाला।

विज्ञापन


चाकूओं से चेहरे पर किए 83 वार
दोनों भाइयों ने इतनी क्रूरता से हत्या की कि जग्गा के चेहरे पर चाकूओं से 83 वार किए गए। यहां तक कि युवक की आंखें भी बुरी तरह से फोड़ दी गई। करीब चार मिनट क्रूरता को अंजाम देने वाले इन युवाओं की राह जाते लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने युवक की मदद नहीं की। सूचना  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कद्दगिल निवासी मेहनत-मजदूरी करते तरसेम सिंह ने बताया कि उसका लड़का जगजीत सिंह उर्फ जग्गी (25) डीजे का काम करता था। वह अपने ननिहाल गांव नौरंगाबाद रहता था। इसी गांव में युवती के साथ जग्गा का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती पिंकी के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली।  करीब एक माह दोनों घर से बाहर रहे। पिता तरसेम सिंह ने बताया कि करीब चार दिन पहले ही जग्गा अपनी पत्नी समेत घर लौटा था। पिंकी को मिलने के लिए उसकी मां रविवार को गांव कद्दगिल आई। जग्गा अपनी बाइक पर सास को बस अड्डे पर छोड़ने आया। 

बस अड्डे के बाहर पहुंचते ही उसको लड़की के दो भाइयों ने घेर लिया। दोनों के हाथों में चाकू थे। जग्गा की बाइक फुटपाथ पर गिरी। इतनी देर में दोनों ने जग्गा को सड़क पर दबोच कर नीचे गिरा दिया। देखते ही देखते दोनों ने क्रूरता की हद पार करते हुए अपने जीजा जग्गा के चेहरे पर चाकूओं से वार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया जिससे जग्गा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह बहोड़ू, थाना सिटी के प्रभारी परमजीत सिंह, सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें