फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में छात्रा से मोबाइल झपटा: बस स्टैंड पर खड़ी थी, बिना नंबर की बाइक पर आए दो अज्ञात युवक ने की वारदात

Mon, 24 Aug 2026 11:31 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब में पढ़ने वाली राधा पटेल पुत्री राम रतन निवासी गुजरात रविवार शाम गांव घुद्दा के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और तेज गति से फरार हो गए। 
Register For Event
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव घुद्दा के बस स्टैंड पर रविवार शाम दो अज्ञात युवक केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब की छात्रा से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। घटना करीब शाम साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना नंदगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब में पढ़ने वाली राधा पटेल पुत्री राम रतन निवासी गुजरात रविवार शाम गांव घुद्दा के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और तेज गति से फरार हो गए। 

वारदात के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


थाना नंदगढ़ पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों का सुराग लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें