फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: दिवाली से पहले स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरी क्रेन, तीन की मौत; एक गंभीर घायल

Tue, 03 Nov 2026 09:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़

सार

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में लक्ष्मी स्टील फैक्ट्री में मंगलवार को बड़ा हादसा पेश आया। यहां दो क्रेनों में टक्कर होने से एक क्रेन काम कर रहे मजूदरों पर गिर गई जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
Register For Event
विज्ञापन
क्रेन के टूटकर गिरने से तीन मजदूरों की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तलवाड़ा रोड स्थित लक्ष्मी स्टील मिल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम के दौरान दो क्रेनों के आपस में टकराने से एक क्रेन टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई।

विज्ञापन


एक अन्य मजदूर काला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सत नारायण, लकड़ू और हर्ष के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मिल मालिक गुरमुख सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया और घायल मजदूर के पूरे इलाज का आश्वासन दिया। मिल मालिक ने मृतक मजदूरों के परिजनों को घटना की सूचना देने की बात भी कही।

पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना पर मंडी गोबिंदगढ़ थाने के एएसआई जगरूप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को लक्ष्मी स्टील मिल में हादसे की जानकारी मिली थी। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने भी चार मजदूरों को अस्पताल लाए जाने की पुष्टि की। इनमें से तीन की मौत हो चुकी थी और एक को गंभीर हालत में चंडीगढ़ भेजा गया। एएसआई जगरूप सिंह ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें