पठानकोट जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय नाजोचक में आठवीं कक्षा के एक 14 वर्षीय छात्र का हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र का शव हॉस्टल में रस्सी से लटका हुआ मिला। घटना बीती रात करीब 12:40 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिवाली की छुट्टियों के बाद लौटा था हॉस्टल
स्कूल के प्रिंसिपल संदीप कुमार के मुताबिक, छात्र दिवाली की दस दिन की छुट्टियों में घर गया था और कुछ दिन पहले ही हॉस्टल लौटा था। बीती रात उसका शव हॉस्टल में रस्सी से लटका मिला। छात्र को तत्काल नजदीकी घरोटा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और चंडीगढ़ स्थित उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। विद्यालय स्तर पर गठित कमेटी भी मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा चंडीगढ़ मुख्यालय से उच्चस्तरीय अधिकारियों के भी स्कूल पहुंचने की सूचना है।