फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फिर बदलेगा माैसम: गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान पर ज्यादा फर्क नहीं

Tue, 27 Oct 2026 08:04 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान प्रदेश में सामान्य के करीब बना हुआ है।
Register For Event
विज्ञापन
पंजाब माैसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 29 और 30 अक्तूबर को गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन


एक नवंबर को फिर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान प्रदेश में सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम पारा भी सामान्य के नजदीक बना हुआ है। 

पठानकोट में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दिन के तापमान में अंतर देखने को मिला। बठिंडा में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री, पटियाला में 31.4 डिग्री, लुधियाना में 30.4 डिग्री, अमृतसर में 28.5 डिग्री और पठानकोट में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान पटियाला में 14.7 डिग्री, अमृतसर में 14.9 डिग्री, लुधियाना में 15.6 डिग्री, बठिंडा में 15.7 डिग्री डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश में दिन के समय तापमान अभी 28 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि रात का पारा कई स्थानों पर 15 डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 29 और 30 अक्टूबर के लिए गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें