फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पीयू में वीसी दफ्तर के बाहर विद्यार्थियों ने शुरू किया पक्का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फीसों में की भारी वृद्धि को वापस लेने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी विरोधी फ्रंट के विद्यार्थियों ने बुधवार को वीसी दफ्तर के बाहर पक्का धरना शुरू किया। वे हॉस्टल और कोर्स की बढ़ी हुई फीस तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की भी मांग की है।
छात्र नेताओं ने बताया कि हॉस्टल फीस में करीब 30 से 42 फीसदी और विभागीय फीसों में 10 से 657 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। फिल्म निर्माण विभाग में फीस 16 हजार रुपये से बढ़कर 1,22,000 रुपये हो गई है। एमबीए (अंतरराष्ट्रीय कारोबार) की फीस 2 लाख 63 हजार से 2 लाख 90 हजार रुपये कर दी गई है। एमपीटी की फीस 1,48,000 रुपये और बीटेक की फीस 1,29,000 रुपये तक पहुंच गई है। विद्यार्थियों ने पंजाब सरकार पर 150 करोड़ रुपये का यूनिवर्सिटी ऋण माफ करने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने यूनिवर्सिटी की ग्रांट हर साल 6 फीसदी नहीं बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी का कुल बजट 732 करोड़ रुपये है। इसमें से 397 करोड़ सरकारी ग्रांट और करीब 240 करोड़ विद्यार्थी फीस से आता है। यूनिवर्सिटी पर 150 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। इस कर्ज पर सालाना 14 करोड़ रुपये ब्याज दिया जाता है। फ्रंट के वक्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा बार-बार मांग पत्र सौंपने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने एलान किया कि यह स्थायी धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें