फिरोजपुर में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पटियाला का पारा 36.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। लुधियाना में 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ऊपर रहा।
पंजाब में मानसून की गति धीमी हो गई है। सोमवार को राज्य के अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
फिरोजपुर में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पटियाला का पारा 36.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। लुधियाना में 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ऊपर रहा। हालांकि, अभी भी अधिकतम पारा सामान्य के आसपास बना हुआ है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट आई है। इसके बावजूद, यह सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। लुधियाना में सबसे कम 22.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.0 डिग्री, पटियाला का 27.9 डिग्री और पठानकोट का 25.7 डिग्री रहा। बठिंडा में 29.5 डिग्री, फरीदकोट में 28.6 डिग्री और फिरोजपुर में 27.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रूपनगर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।
अमृतसर में अधिकतम पारा 34.8 डिग्री रहा। लुधियाना में 34.4 डिग्री और पटियाला में 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। पठानकोट का तापमान 34.1 डिग्री, बठिंडा का 34.3 डिग्री और बरनाला का 34.9 डिग्री रहा। होशियारपुर में 34.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आगामी दिन का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। पंजाब के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इससे पारा और चढ़ सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी और बढ़ सकती है।