फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पांच डिग्री गिरा पारा: बारिश-ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, खेतों में बिछी फसल; आज भी अलर्ट

Fri, 16 Oct 2026 08:03 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

बारिश के बाद प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 26.8 डिग्री, लुधियाना में 28.8 डिग्री और पठानकोट में 27.8 डिग्री रहा। अमृतसर में पिछले दिन के मुकाबले तापमान 5.4 डिग्री और पटियाला में 5.5 डिग्री गिरा।
Register For Event
विज्ञापन
आंधी तूफान से खेतों में बिछी फसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बारिश से तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट आई है। अब पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस का पारा बठिंडा और जालंधर का दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


वीरवार को पठानकोट में 29.0 एमएम, पटियाला में 12.6 एमएम, गुरदासपुर में 6.1 एमएम, बठिंडा में 5.0 एमएम, अमृतसर में 3.0 एमएम, जालंधर में भी 3.0 एमएम और लुधियाना में 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है।

बारिश के बाद प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 26.8 डिग्री, लुधियाना में 28.8 डिग्री और पठानकोट में 27.8 डिग्री रहा। अमृतसर में पिछले दिन के मुकाबले तापमान 5.4 डिग्री और पटियाला में 5.5 डिग्री गिरा। बठिंडा और जालंधर में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.2 डिग्री बढ़ा, लेकिन यह सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन


बठिंडा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक भी कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रही। इस अवधि में पठानकोट में 31.5 एमएम, गुरदासपुर में 15.5 एमएम और फरीदकोट में 18.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पंजाब में कुछ स्थानों पर मौसम संबंधी गतिविधियां हो सकती हैं। इसके बाद 17 से 21 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें