फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग: ममदोट में कांग्रेस नेता गुरप्रीत की गोली मारकर हत्या, दो लोग घायल

Sun, 30 Aug 2026 08:20 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर

सार

पंजाब के फिरोजपुर में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार में सवार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

Register For Event
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रधान की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ममदोट के बाजार में शनिवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई, जब बदमाशों ने कार सवार नगर पंचायत प्रधान के साथियों और बाइक सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

विज्ञापन




थाने से 250 मीटर दूर हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक वारदात ममदोट पुलिस थाने से करीब 250 मीटर की दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी के कुछ साथी सवार थे। इसी दौरान अचानक पहुंचे हमलावरों ने कार को निशाना बनाते हुए कई गोलियां चला दीं। इसके बाद हमलावरों ने बाइक सवार दो युवकों पर भी फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग में दो लोग घायल
बाइक पर पार्षद कोमलजीत कौर का देवर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और हरप्रीत सिंह सवार थे। फायरिंग में दोनों घायल हो गए। वहीं, कार में सवार एक अन्य युवक को भी गोली लगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों की हो चुकी है पहचान: एसएसपी
जानकारी के मुताबिक मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों का साथी भी बताया जाता है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर ये हमला हुआ है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। फायरिंग में हरप्रीत सिंह समेत दो अन्य युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें