फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाके पर युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 थाना पुलिस ने स्पेशल नाका लगाकर एक युवक को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रीत इंदर निवासी सेक्टर-49डी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना फेज-8 में दर्ज एफआईआर के अनुसार यह मामला सब इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम वाईपीएस चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर विशेष नाकेबंदी कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चंडीगढ़ से मोहाली की तरफ अवैध हथियार लेकर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत चौकसी बढ़ाई और संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह हथियार कहां से लेकर आया था और इसके पीछे उसका क्या मकसद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें