फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीएनबी डकैती मामले में भागा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक डकैती मामले में बड़ी कामयाबी हासिल कर लंबे समय से गिरफ्त से बाहर चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव महितपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 17 जून 2020 को फेज-3ए मोहाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पिस्तौल दिखाकर डकैती को अंजाम दिया था। मामले में थाना मटौर में दर्ज एफआईआर के तहत आरोपी को अदालत ने भगोड़ा करार दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे 3 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि संदीप सिंह के खिलाफ थाना फेज-1 मोहाली और सिटी खरड़ में दर्ज अन्य मामलों में भी अदालत को उसकी तलाश थी। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो उसके खिलाफ पंजाब के कई जिलों, यूटी चंडीगढ़ और उत्तर-प्रदेश में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हमला, डकैती, पुलिस हिरासत से भागना, चोरी और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले शामिल हैं। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक मोहाली पुलिस 51 भगोड़ों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें