फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-सास से परेशान हूं: खरड़ में युवक ने दी जान, वीडियो में कहा-मेरी जिंदगी खराब कर रही थी, सजा देना

Wed, 30 Sep 2026 09:07 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़

सार

दविंदर के भाई सोहन लाल ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को दविंदर ने उसे फोन कर कहा था कि वह पत्नी और सास से परेशान है और अपनी जान देने जा रहा है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसे केएफसी-गोपाल स्वीट्स के सामने कार में बेहोशी की हालत में पाया गया।
Register For Event
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के खरड़ इलाके में पत्नी और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर एक युवक ने जान दे दी। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


दविंदर ने जान देने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी निशा और सास सलोचना देवी पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने और परेशान करने के आरोप लगाए। उसने प्रशासन से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

मृतक के भाई सोहन लाल की शिकायत पर खरड़ थाना पुलिस ने दविंदर की पत्नी निशा रानी और सास सलोचना देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों दविंदर से पैसे और पैतृक जमीन उनके नाम करने की मांग कर रही थीं।
विज्ञापन


वीडियो में कहा- छह-सात साल से परेशान हूं
मौत से पहले बनाए गए वीडियो में दविंदर ने कहा कि वह अपने होश-हवास में यह कदम उठा रहा है और उसके माता-पिता का इसमें कोई कसूर नहीं है। उसने अपनी पत्नी निशा का जिक्र करते हुए कहा कि उसके साथ उसका कोई फैसला नहीं हो रहा था।

दविंदर ने आरोप लगाया कि पिछले छह-सात साल से उसकी जिंदगी खराब हो रही थी। वह जहां भी काम करने जाता, उसकी पत्नी वहां पहुंचकर कथित तौर पर विवाद करती थी, जिससे उसकी बदनामी होती थी। वीडियो में उसने प्रशासन से निशा और उसकी मां के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।

उसने यह भी आरोप लगाया कि दोनों अन्य लोगों को भी परेशान कर रही हैं और प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वीडियो के अंत में उसने लोगों को अलविदा कहा।

भाई को फोन कर बताया- पत्नी और सास से परेशान हूं
दविंदर के भाई सोहन लाल ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को दविंदर ने उसे फोन कर कहा था कि वह पत्नी और सास से परेशान है और अपनी जान देने जा रहा है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसे केएफसी-गोपाल स्वीट्स के सामने कार में बेहोशी की हालत में पाया गया।

परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 28 सितंबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


29 सितंबर को दर्ज हुआ केस, जांच जारी
दविंदर की मौत के बाद उसके भाई की शिकायत पर खरड़ थाना पुलिस ने 29 सितंबर को उसकी पत्नी निशा रानी और सास सलोचना देवी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले में वीडियो, शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें