मोहाली। शहीदी पर्व के अवसर पर छोटे साहिबजादों की याद में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी की ओर से फेज-1 स्थित दशहरा मैदान में 26 दिसंबर को लंगर सेवा का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा सुबह सात बजे से शुरू होगी। कमेटी के अध्यक्ष आशू सूद, कमल शर्मा, प्रतीक कपूर, सिकंदर राणा और प्रदीप धीमान ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में हिस्सा लें और छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए सेवा भाव के साथ लंगर में शामिल हों। इस आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा और भाईचारे का संदेश फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।