फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में आतंकी साजिश नाकाम: आईईडी सहित दो आरोपी गिरफ्तार, विदेश में बैठे आतंकी ऑपरेटिव से जुड़े थे दोनों

Thu, 04 Jun 2026 11:37 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

आरोपियों के कब्जे से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार इस बरामदगी के साथ ही जिले में महत्वपूर्ण सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाने की एक गंभीर साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।
Register For Event
विज्ञापन
arrest - फोटो : arrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने विदेश में बैठे एक आतंकी ऑपरेटिव के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार इस बरामदगी के साथ ही जिले में महत्वपूर्ण सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाने की एक गंभीर साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाया जा रहा है, उसके बाद दोनों को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी विदेश में सक्रिय एक आतंकी हैंडलर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर काम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों को इनकी गतिविधियों संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं मिली थीं, जिसके आधार पर एसएसओसी की टीम ने विशेष अभियान चलाकर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से आईईडी बरामद हुई, जिसे किसी संवेदनशील स्थान पर इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर की गई इस कार्रवाई से जन सुरक्षा को बड़ा खतरा टल गया है। यदि यह साजिश सफल हो जाती तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। बरामद विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि इसके निर्माण और सप्लाई नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।

जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों को विस्फोटक सामग्री कहां से मिली, इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे तथा इस साजिश में किस स्तर तक लोगों की संलिप्तता है। विदेश में बैठे हैंडलरों और स्थानीय सहयोगियों के बीच संबंधों की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य में आतंकवादी गतिविधियों, संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने दोहराया कि प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें