फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू में मजदूर की हत्या: मामूली विवाद के बाद साथी ने ही गला रेता, किसान की मोटर पर साथ काम करते थे

Wed, 02 Sep 2026 09:00 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू

सार

घटना की सूचना मिलते ही थाना हंडेसरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालड़ू के थाना हंडेसरा के अंतर्गत गांव जौला कलां के निकट राधा स्वामी भवन के सामने एक किसान की मोटर पर रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने अपने साथी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात देर रात की बताई जा रही है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर मोटर पर रहकर काम करते थे। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने अपने साथी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया। हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हंडेसरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात के कारणों और आरोपी की पहचान संबंधी जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें