फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-71 में चलाया सफाई अभियान, मंदिर कमेटी ने दिया सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ब्लॉसम ऑफ हॉप्स ट्रस्ट ने सेक्टर-71 में सफाई अभियान चलाया। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. गगनदीप सिंह गुप्ता और उनकी टीम ने सिद्ध बाबा बाल भारती मंदिर कमेटी के प्रधान त्रिलोचन सिंह बैदवान और कमेटी सदस्यों के सहयोग से लंबे समय से जमा कूड़े-करकट वाले इलाके की सफाई की। इस मौके पर डॉ. गगनदीप सिंह गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता बीमारी से बचाव का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। ट्रस्ट का उद्देश्य लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने मोहाली नगर निगम से भी अपील की कि वह सफाई व्यवस्था को मजबूत करे और नागरिकों को जागरूक करे। ट्रस्ट की ओर से शहर में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाने की योजना है। समाज सेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करना बेहद आवश्यक है। मंदिर कमेटी के प्रधान त्रिलोचन सिंह बैदवान ने कहा कि डॉक्टर गुप्ता ने सफाई में जुटे रेहड़ी वालों और सफाई कर्मियों को खुद अपनी ओर से मेहनताना भी दिया, जो दूसरों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें