फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, हमलावरों ने सीने में मारी गोली, रंजिश में बीच सड़क पर खूनी खेल

Fri, 31 Oct 2025 05:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमलावरों ने खिलाड़ी की छाती पर गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना लुधियाना के जगरांव की है। 
Register For Event
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लुधियाना के जगरांव के हरि सिंह अस्पताल रोड पर शुक्रवार दोपहर घटना को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह वारदात हुई वहां से एसएसपी कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर है। मृतक की पहचान गांव गिद्दड़विंडी के रहने वाले 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के तौर पर हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेट क्षेत्र के गांव गिद्दड़विंडी का रहने वाला तेजपाल सिंह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ हरि सिंह रोड स्थित फैक्टरी के पास जा रहा था। वहां उसका पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। तेजपाल और उसके साथियों से भिड़ते हुए दूसरे गुट के एक युवक ने तेजपाल के सीने पर गोली मार दी। खून से लथपथ तेजपाल को उसके साथी गाड़ी में सिविल अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे की है। तेजपाल सिंह पुत्र रघवीर सिंह को हरप्रीत सिंह उर्फ हनी और जोबनप्रीत सिंह उर्फ काला पुत्र दलजीत सिंह गोली मारकर फरार हो गए। शव को सिविल अस्पताल जगरांव ले जाया गया है। पता चला है कि उनके बीच पुराना विवाद था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी और सीआईए स्टाफ के अधिकारियों समेत पुलिस की टीमें वहां पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें