जालंधर में आदमपुर के नजदीकी गांव डरोली कलां में प्रवासी मजदूरों को लेकर इलाके की 10 पंचायतों की बैठक बुलाई गईं। जत्थेदार मनोहर सिंह ने इस बैठक में कई गांवों की पंचायतों ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए है।
बैठक में तय किया गया कि प्रवासियों के आधार कार्ड और वोटर कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। जिन प्रवासियों के वोट पहले से बने हैं, उन्हें काट दिया जाएगा। रात के समय कोई प्रवासी न गांव में और न चौक-चौराहों पर घूम सकेगा।
पंचायतों ने यह निर्णय लिया है कि प्रवासियों को गांव के अंदर किसी भी त्योहार के लिए जगह उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। गांव का कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति या मकान प्रवासियों को नहीं बेचेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 25 से 30 गांवों की एक और बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रवासी मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।