शिविर में 150 गर्ल्स कैडेट ने स्वेच्छा से खूनदान किया। इसमें एसडीएम कुमार अमित बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शिविर के दौरान भ्रूण हत्या के खिलाफ चेतना रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।
कर्नल अश्वनी कुमार ने बताया कि शीघ्र ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ हस्ताक्षर मुहिम भी शुरू की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।