फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: इस जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 06 Sep 2026 12:44 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जो मुख्य रूप से छिटपुट रहेगी।
Register For Event
विज्ञापन
पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मानसून कमजोर पड़ रहा है। रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जो मुख्य रूप से छिटपुट रहेगी। हालांकि पठानकोट में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी है। यहां कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है।  

विज्ञापन


इसके अलावा होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर और मोहाली में भी कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बठिंडा समेत अन्य जिलों में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना स्थानीय स्तर पर बनी हुई है।

वहीं, ट्राईसिटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक वाली बौछारें कुछ जगहों पर हो सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह का तापमान चंडीगढ़ में 25°C के करीब दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में पंजाब में हल्की-मध्यम बारिश कुछ जगहों पर हुई। रूपनगर जिले के कुछ क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दायरा लगातार सिकुड़ता जाएगा। 7 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना। हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं है। 8-9 सितंबर को बारिश और सीमित हो जाएगी। उत्तरी-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना, जबकि अधिकांश पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद मानसून और कमजोर होने तथा ज्यादातर जगहों पर साफ/शुष्क मौसम की संभावना है। ऐसे में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें