फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सामान में छिपाकर लाई जा रही थीं 54 हजार विदेशी सिगरेट, अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़े हरियाणा के दो शख्स

Tue, 06 Oct 2026 09:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर एयरपोर्ट पर हरियाणा के दो निवासियों से लाखों रुपये की विदेशी सिगरेट पकड़ी गई हैं।  कस्टम अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है।  
Register For Event
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की टीम ने दुबई से पहुंचे दो यात्रियों के सामान से करीब 54 हजार विदेशी सिगरेट की स्टिक्स बरामद की हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 4.05 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों यात्री हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


मंगलवार शाम दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-192 अमृतसर पहुंची थी। यात्रियों की सामान्य जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को दो यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इस पर अधिकारियों ने उन्हें रोककर सामान की जांच की। तलाशी के दौरान दोनों यात्रियों के सामान में छिपाकर रखी गई विदेशी सिगरेट बरामद हुईं। 

यात्रियों की पहचान देव वर्मा और रजिंदर कुमार निवासी पानीपत के रूप में हुई है। कस्टम टीम ने बरामद सिगरेट को जब्त कर लिया है। विभाग की ओर से दोनों यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें