फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बड़ी साजिश नाकाम: राजस्थान के दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार, बड़े कारोबारियों की करते थे रेकी

Sun, 04 Oct 2026 01:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

दोनों आरोपी विदेश में रह रहे अपने साथी हरमन संधू के सीधे संपर्क में थे। हरमन के कहने पर ही ये लुधियाना के बड़े कारोबारियों की रेकी कर उनके घरों और दफ्तरों पर फायरिंग करने की फिराक में थे
Register For Event
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में उद्योगपतियों को डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूलने की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। थाना डिवीजन नंबर-8 की टीम ने दो ऐसे शातिर बदमाशों को दबोचा है, जो कारोबारियों के ठिकानों और दफ्तरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक 9 एमएम की पिस्तौल, 10 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक कब्जे में ली है। 
विज्ञापन


राजस्थान के हैं दोनों आरोपी 
दोनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और विदेश में बैठे अपने आका के इशारे पर पंजाब में संगीन वारदातों की योजना बना रहे थे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 3 अक्तूबर को सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि राहुल कुमार निवासी रावलामंडी (श्रीगंगानगर) और राधे श्याम निवासी बजाज, श्रीगंगानगर (राजस्थान) के पास अवैध असला मौजूद है। 
Trending Videos
विज्ञापन

बड़े कारोबारियों के घरों और दफ्तरों की करते थे रेकी 
ये दोनों आरोपी विदेश में रह रहे अपने साथी हरमन संधू के सीधे संपर्क में थे। हरमन के कहने पर ही ये लुधियाना के बड़े कारोबारियों की रेकी कर उनके घरों और दफ्तरों पर फायरिंग करने की फिराक में थे, ताकि उनसे आसानी से रंगदारी वसूली जा सके। सूचना को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी कर दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। 
पुलिस कर रही जांच 
तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से घातक हथियार और कारतूस के अलावा काले रंग की बाइक बरामद हुई। मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी हरमन संधू की नेटवर्क में क्या भूमिका थी, इसकी गहराई से पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि उनके निशाने पर शहर के कौन-कौन से कारोबारी थे और क्या वे इससे पहले भी क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें