फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे पर दो कारों में भीषण टक्कर, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, दंपती घायल

Tue, 14 Oct 2025 09:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

बरनाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दो कारों में टक्कर के बाद तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दंपती घायल हुआ है। 
Register For Event
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। बरनाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे धनौला रोड पर दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े गए। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार एक कार बरनाला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी, जिसमें पति-पत्नी सवार थे। वहीं दूसरी तरफ से ऑल्टो कार आउट ऑफ कंट्रोल होकर डिवाइडर को तोड़ती सड़क के दूसरी तरफ से गुजर रही कार से टकरा गई। ऑल्टो में पांच युवक सवार थे। दोनों गाड़ियों की टक्कर के बाद सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। दंपती को धनौला के सरकारी अस्पताल दाखिल कराया गया, जिनकी हालत ठीक है। 

विज्ञापन


वहीं, ऑल्टो सवार पांच घायल युवकों को बरनाला के प्राइवेट बीएमसी अस्पताल भेजा गया। यहां तीन नौजवानों की मौत हो गई। दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ऑल्टो बहुत तेजी से डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी गाड़ी से जा टकराई। 
विज्ञापन


सदर थाना के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि ऑल्टो सवार 5 युवक धनौला प्राचीन हनुमान मंदिर माथा टेक कर वापस बरनाला लौट रहे थे।  गाड़ी का टायर फटने या पंक्चर की वजह से हादसा हुआ है।
हादसे में तीन नौजवानों की मौत हो चुकी है और दो को बीएमसी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें