फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में आतंकी साजिश नाकाम: दो ग्रेनेड संग कनाडा का पीआर युवक गिरफ्तार, 12 सितंबर को ही लाैटा था भारत

Fri, 18 Sep 2026 10:15 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

पकड़ा गया युवक नवजोत सिंह उर्फ नव के पास कनाडा की पीआर है। वह 12 सितंबर को ही भारत लौटा है।  
Register For Event
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले काउंटर इंटेलिजेंस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो ग्रेनेड समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान गुरु अर्जन देव नगर निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है। नवजोत कनाडा का पीआर है और एक सप्ताह पहले ही भारत आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क होने का संदेह है और उसने ड्रोन के जरिए विस्फोटक सामग्री मंगवाई थी। काउंटर इंटेलिजेंस ने उसे फिरोजपुर से एक्टिवा पर फरीदकोट आते समय गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, फाजिल्का में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। 19 सितंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के नेटवर्क और संभावित निशाने को लेकर पूछताछ करेगी। 

इस मामले में युवक के पिता सूबा सिंह ने बताया कि कनाडा में पीआर उसका बेटा 12 सितंबर को ही भारत लौटा है। वीरवार शाम उसके बेटे ने बताया कि उसका कोई कोरियर आना है और जब वह बेटे के साथ कोरियर लेने सादिक चौक पहुंचे तो वहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने पूरे मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें