फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: एनआरआई के घर में लगी संदिग्ध आग, स्कॉर्पियो गाड़ी जलकर राख; क्या बोला पीड़ित परिवार?

Sat, 19 Sep 2026 03:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

एनआरआई कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से फोन पर बातचीत में बताया कि उनका एक स्थानीय धार्मिक डेरे के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद से जुड़े कुछ लोगों की इस घटना में भूमिका हो सकती है।
Register For Event
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के गांव खैड़ा बेट में विदेश में रह रहे एक एनआरआई परिवार के घर में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार ने कुछ व्यक्तियों पर शक जताया है। हालांकि, अभी तक किसी पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गांव खैड़ा बेट निवासी कुलवंत सिंह खैड़ा पुत्र नंबरदार करनैल सिंह का परिवार लंबे समय से विदेश में रह रहा है। देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य घरेलू सामान भी इसकी चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि आग के दौरान स्कॉर्पियो के टायर फटने से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी फोन के माध्यम से विदेश में रह रहे एनआरआई परिवार को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक डेरे से विवाद का हवाला देकर जताया शक
एनआरआई कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से फोन पर बातचीत में बताया कि उनका एक स्थानीय धार्मिक डेरे के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद से जुड़े कुछ लोगों की इस घटना में भूमिका हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई ठोस पुष्टि सामने नहीं आई है। कुलवंत सिंह ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना फत्तूढींगा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इसमें किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें