फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में झमाझम बरसात: जन्माष्टमी पर बरसी राहत की बूंदें, आगे कैसा रहेगा माैसम

Fri, 04 Sep 2026 12:41 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों तक चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 1.6 डिग्री अधिक रहा।
Register For Event
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में जन्माष्टमी पर झमाझम बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। इससे पहले गुरुवार को भी सुबह की कड़ी धूप के बाद शाम को मौसम पूरी तरह से बदल गया। शाम करीब सवा छह बजे से चंडीगढ़ में बारिश शुरू हो गई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों तक चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम नमी का स्तर 92 फीसदी तक पहुंच गया जिसके चलते लोगों को हल्की उमस का सामना भी करना पड़ा। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 1.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पांच सितंबर की शुरुआत भी बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग ने इस दिन भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 6 सितंबर को आसमान में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान शनिवार की तरह ही (35 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस) बना रहेगा। 7 और 8 सितंबर को मौसम थोड़ा साफ होने लगेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल तो रहेंगे पर बारिश की चेतावनी नहीं है। इन दिनों अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन


अगले दो  दिनों (5 और 6 सितंबर) के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें