फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सीएम के ओएसडी पहुंचे सीबीआई दफ्तर: गाड़ी को गेट पर रोका गया, अधिकारी बोले- पैदल ही अंदर आना होगा

Mon, 19 Oct 2026 02:57 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीबीआई एफआईआर के आधार पर राजबीर सिंह घुमन और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के दायरे में सरकारी अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, टेंडर और अन्य प्रशासनिक फैसलों को प्रभावित करने के बदले कथित आर्थिक लाभ लेने के आरोप भी शामिल हैं। इन आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। सीबीआई आगे की पूछताछ और जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी।
Register For Event
विज्ञापन
चंडीगढ़ सीबीआई आफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। घुमन सोमवार को सीबीआई दफ्तर पहुंचे।इस दाैरान घुमन की गाड़ी को दफ्तर के गेट पर रोक लिया गया। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि गाड़ी बाहर खड़ी कर पैदल अंदर आना होगा। 
विज्ञापन



 
चुस्पिंदरबीर चहल से हथियार लाइसेंस की सिफारिश पर सवाल
आम आदमी पार्टी के मानसा जिला परिषद चेयरमैन चुस्पिंदरबीर चहल भी मामले में सीबीआई से पूछताछ के दायरे में हैं। वह रविवार को सेक्टर-30 स्थित कार्यालय पहुंचे थे लेकिन कुछ देर बाद बाहर आ गए। चहल ने बताया था कि चार दिन पहले भी उनसे करीब छह घंटे पूछताछ हुई थी। उन्हें उम्मीद थी कि सीबीआई दोबारा बुलाएगी, इसलिए वह कार्यालय पहुंचे थे। चहल ने स्वीकार किया था कि उनसे हथियार लाइसेंस की सिफारिश के संबंध में सवाल किए गए। उनके मुताबिक, उन्होंने पार्टी में साथ काम करने वाले एक मित्र और सहयोगी के लिए सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद चेयरमैन के तौर पर किसी के पक्ष में सिफारिश करना अपने आप में अपराध नहीं है लेकिन इसके बदले अनुचित मांग करना गलत है। चहल ने कहा कि वह अपना बयान दे चुके हैं और जरूरत पड़ने पर जांच में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान और केजरीवाल की छवि खराब करने का आरोप
चहल ने आरोप लगाया था कि इस मामले के जरिये मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक एजेंडे के तहत कार्रवाई को मुद्दा बनाने और एफआईआर के जरिए मुख्यमंत्री की ईमानदार छवि पर सवाल खड़े करने का आरोप लगाया था। ये बातें उन्होंने मीडिया से बातचीत में कही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें