फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Punjab Big News: आउटसोर्स भर्ती पर सीबीआई रेड, ईडी हिरासत में अमरदीप ग्रेवाल; झोटा हत्याकांड में खुलासा

Sat, 17 Oct 2026 03:58 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती, तैनाती और वेतन भुगतान में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सीबीआई रेड के बाद गरमा गया है।आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती, तैनाती और वेतन भुगतान में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सीबीआई रेड के बाद गरमा गया है।  पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें 
Register For Event
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती पर सीबीआई रेड। अमरदीप सिंह ग्रेवाल को ईडी ने हिरासत में लिया। सचिन पायलट का पंजाब दौरा। परविंदर हत्याकांड में नया खुलासा। विधायक सिंगला के खिलाफ निहंगों ने किया प्रदर्शन। विधायक सिंगला के खिलाफ निहंगों ने किया प्रदर्शन। विधायक सिंगला के खिलाफ निहंगों ने किया प्रदर्शन। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें

विज्ञापन



 

Trending Videos

चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती पर सीबीआई रेड
चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती, तैनाती और वेतन भुगतान में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सीबीआई रेड के बाद गरमा गया है। शिकायतकर्ता और यूटी चंडीगढ़ सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के प्रधान रणजीत मिश्रा ने मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल करने की मांग की है। मिश्रा ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करीब एक हजार करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि एक ही परिवार से जुड़ी चार कंपनियों की भूमिका की जांच से टेंडर प्रक्रिया और कर्मचारियों के वेतन भुगतान में कथित गड़बड़ियों का खुलासा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर 

अमरदीप सिंह ग्रेवाल को ईडी ने हिरासत में लिया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से जुड़े कथित रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अमरदीप सिंह ग्रेवाल को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया है। एजेंसी के अनुसार, ग्रेवाल को पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय लाया गया है। ग्रेवाल पंजाबी फिल्म उद्योग और 'ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' से जुड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

सचिन पायलट का पंजाब दौरा
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह शनिवार को मोगा पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिले में हत्या की विभिन्न घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उनके साथ ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव रविंदर राव दलवी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय इंदर सिंगला भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर

परविंदर हत्याकांड में नया खुलासा 
परविंदर सिंह 'झोटा' की हत्या के मामले में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि आरोपी के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद उसे हथियारों का लाइसेंस कैसे मिल गया। पुलिस जांच से पता चला है कि केमिस्ट अश्वनी कुमार दो साल से परविंदर सिंह 'झोटा' को मारने की साजिश रच रहा था और हमेशा अपने पास हथियार रखता था। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि अश्वनी अपनी पत्नी से कहता था कि इस आदमी ने मुझे बहुत परेशान किया है, अब मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकता। पढ़ें पूरी खबर 
 

विधायक सिंगला के खिलाफ निहंगों ने किया प्रदर्शन 
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला एक घायल युवक का हाल-चाल जानने के लिए सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में घायलों से मुलाकात के दौरान, विधायक डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। इस बीच, अस्पताल में मौजूद निहंग सिखों ने विधायक डॉ. विजय सिंगला का विरोध किया। विरोध के दौरान निहंग सिखों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, जिससे अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

गोली लगने से युवक घायल 
जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गहिरा मंडी इलाके में चाय-पकौड़े की दुकान चलाने वाले युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में जोबनजीत सिंह के पांव में गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें