फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, सीएम के निर्देशों पर हुई कार्रवाई

Thu, 20 Aug 2026 07:43 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पिहोवा से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत सामने आने पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर पालिका पिहोवा के सचिव अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी एक शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव  को संस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बुधवार को ही प्रदेशभर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति को प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को लेकर उनके पास आने की जरूरत न पड़े और शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के अगले ही दिन पिहोवा से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत सामने आने पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर पालिका पिहोवा के सचिव अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सस्पेंड अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा, पंचकूला निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हुई यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें