फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हरियाणा के सीएम सैनी: बोले- बाढ़ में केजरीवाल दिल्ली भाग गए, मुख्यमंत्री मान अस्पताल में भर्ती हो गए

Fri, 07 Nov 2025 08:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब ने इस बार बाढ़ की त्रासदी देखी, लोग कई दिनों तक घरों में ही फंसे रहे। सेना की मदद लेनी पड़ी, लेकिन यहां की सरकार को चलाने वाले लोगों को इस मुसीबत में छोड़कर भाग गए। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तरनतारन में कही।
Register For Event
विज्ञापन
तरनतारन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को तरन तारन उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। चुनावी दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब ने इस बार बाढ़ की त्रासदी देखी, लोग कई दिनों तक घरों में ही फंसे रहे। सेना की मदद लेनी पड़ी, लेकिन यहां की सरकार को चलाने वाले लोगों को इस मुसीबत में छोड़कर भाग गए। सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में जाकर बैठ गए। पंजाब के सीएम मान अस्पताल में भर्ती हो गए। हरियाणा की सरकार ऐसे समय में पंजाब के साथ खड़ी रही। केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के साथ खड़ी रही।

विज्ञापन


हरियाणा सीएम ने कहा, पंजाब में जब बाढ़ आई तो केंद्र सरकार ने पूरा साथ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पंजाब का दौरा किया। साथ ही 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। बाढ़ के दौरान हरियाणा के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वहां के लोगों को जो भी दिक्कत हो उन्हें दूर किया जाए। मैं भी पंजाब के लोगों के टच में रहा, उन्हें जो भी जरूरत हुई वह हमारी सरकार ने पूरी की। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बिहार के बाद पंजाब में चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने तरन तारन विधानसभा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के लिए प्रचार करके वोट की अपील की। सीएम सैनी तरन तारन में चुनावी रैली में शामिल हुए। इसके बाद सीएम नायब सैनी अमृतसर रवाना हो गए। 
विज्ञापन


पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम शामिल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में बाढ़ के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद कर चुके हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की ओर से 650 ट्रक राहत सामग्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना की थी। इस दौरान हरियाणा बीजेपी की ओर से हर जिले से पंजाब में राहत सामग्री भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें