फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में बीए की छात्रा ने जान दी: पिता बोले-दो-तीन युवक करते थे परेशान, नाम नहीं बताए; अज्ञात पर केस दर्ज

Tue, 06 Oct 2026 02:54 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

अनिल जैन ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें एक शादीशुदा है। उनकी दूसरी बेटी अदिति पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। उसने परिवार को बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान करते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
मृतका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के मोहल्ला सेठियां में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह बरजिंदरा कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पिता अनिल कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि बेटी पिछले कई दिनों से परेशान थी। पूछने पर उसने बताया था कि दो-तीन युवक उसे काफी परेशान कर रहे हैं। पिता ने उनके नाम पूछे, लेकिन बेटी ने नाम नहीं बताए।

पांच अक्तूबर को छात्रा कॉलेज से घर लौटी और अपनी मां को गांधी स्कूल छोड़कर वापस आने के बाद ऊपर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद पिता ने उसे नीचे आने के लिए आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। ऊपर जाकर देखा तो वह पंखे से फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छात्रा को परेशान करने वाले युवकों की पहचान और आत्महत्या के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें