फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में जेन-अल्फा प्रोटेस्ट: स्कूल से फेवरेट टीचर के तबादले से नाराजगी, हाई वोल्टेज तार हटवाने पर भी अड़े

Wed, 19 Aug 2026 03:19 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांग स्कूल के एक लोकप्रिय शिक्षक का तबादला रद्द करने की थी। इसके अलावा छात्रों ने स्कूल परिसर के बीच बने बाथरूम के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों को भी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।
Register For Event
विज्ञापन
कपूरथला में बच्चों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के शेखूपुर स्थित सरकारी हाई स्कूल में बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने स्कूल का मुख्य गेट बंद कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन




प्रदर्शन कर रही छात्राओं की मुख्य मांग स्कूल के एक लोकप्रिय शिक्षक का तबादला रद्द करने की थी। इसके अलावा छात्राओं ने स्कूल परिसर के बीच बने बाथरूम के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों को भी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं का कहना था कि शिक्षक के तबादले से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। वहीं, स्कूल परिसर में हाई वोल्टेज बिजली की तारों की मौजूदगी को लेकर भी उन्होंने सुरक्षा संबंधी चिंता जताई। छात्राओं ने मांग की कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन तारों को स्कूल परिसर से बाहर या सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

धरने की सूचना मिलते ही डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही छात्राओं और उनके अभिभावकों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। डीएसपी शीतल सिंह ने छात्राओं को समझाते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

मामले की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी स्कूल परिसर में पहुंचे। नेताओं ने छात्राओं की मांगों का समर्थन करते हुए शिक्षक के तबादले पर पुनर्विचार करने तथा स्कूल परिसर में मौजूद हाई वोल्टेज बिजली की तारों को लेकर उचित सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

पुलिस प्रशासन की बातचीत और आश्वासन के बाद छात्राओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया और स्कूल का मुख्य गेट खोल दिया। इसके बाद स्कूल में कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू करवाई गईं।

डीएसपी शीतल सिंह ने इस दौरान स्कूल प्रशासन, छात्राओं और अभिभावकों का पक्ष विस्तार से सुना। बातचीत के बाद मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। हालांकि छात्राओं की मांगों के समाधान के लिए अब संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। डीसी आकाश बांसल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें